फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Medical representative dies under suspicious circumstances.

Kannauj News: संदिग्ध हालत में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव की मौत

Thu, 18 Jun 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Medical representative dies under suspicious circumstances.
कन्नौज। संदिग्ध हालात में गुरुवार को मैनपुरी जिले के भोगांव निवासी युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के भाेगांव निवासी सौरभ राजपूत (25) मेडिकल रिप्रजेंटेटिव का काम करते थे। सुबह दवा सप्लाई के लिए मैनपुरी से कन्नौज आए थे। रास्ते में उलझन और अत्यधिक गर्मी प्रतीत हुई। बताया गया कि उन्होंने राहत के लिए अपने पास मौजूद ओआरएस पी लिया। ओआरएस पीने के कुछ देर बाद दोबारा उलझन होने लगी।

परिजनों के जिले में न हाेने पर उन्होंने एक मित्र को फोन कर बुलाया। इस पर कन्नौज निवासी मित्र के चाचा प्रशांत तिवारी उन्हें इलाज के लिए मकरंदनगर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टर द्वारा इलाज शुरू किया गया, लेकिन युवक की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनाें ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed