फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Medical College of geezer first knee replacement

मेडिकल कालेज में पहली बार वृद्धा का घुटना प्रत्यारोपण

Wed, 28 Dec 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 28 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Medical College of geezer first knee replacement
डाक्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

राजकीय मेडिकल कालेज में पहली बार 55 वर्षीय महिला का घुटना प्रत्यारोपण किया गया। मेडिकल कालेज प्रशासन ने प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डा. वीएन त्रिपाठी ने शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया, कि नगर पंचायत समधन के चेयरमैन नकीम अहमद खां की भाभी मेहरू निशा (55) पत्नी नफीस खां को 22 दिसंबर को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया था। वह गंभीर गठिया रोग से ग्रसित थी। खड़ी तक नहीं हो सकती थी।
विज्ञापन


आर्थो सर्जन डा. आफताब अंसारी व  डा. सुभाष चंद्र की टीम ने घुटना प्रत्यारोपित कर दिया। बुधवार को उन्होंने चल-फिर कर मीडिया को दिखाया। सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने बताया कि कन्नौज जिले के इतिहास में पहली बार घुटना प्रत्यारोपण किया गया है। इस मौके पर सर्जन डा. आईए अंसारी, आफताब अंसारी व डा. सुभाष चंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठिया से बचाव में बरतें सावधानी
आर्थो सर्जन डा. आफताब अंसारी व डाक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ ही मनुष्य गठियारोग से ग्रसित होने लगता है। इससे बचाव के लिए 45 वर्ष से ऊपर की उम्र के लोगाें को ब्लड प्रेशर व शुगर को कंट्रोल रखना चाहिए। नित्य एक्सरसाइज करें साथ ही पालथी मारकर बैठने का बचाव करें वजन को भी नियंत्रित रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed