{"_id":"e36565bf9bd388bc8781ccef9166da9c","slug":"mci-is-the-second-day-of-the-inspection-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीआई टीम ने दूसरे दिन भी किया मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीआई टीम ने दूसरे दिन भी किया मुआयना
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 11 Oct 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मेडिकल कालेज में एमसीआई टीम का निरीक्षण
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जारी रहा। टीम के सदस्यों ने शैक्षणिक भवन में स्थित कई
संकायों का निरीक्षण किया। बाद में प्रशासनिक भवन में सभी चिकित्सा टीचरों
के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन किया।
राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस फाइनल ईयर की मान्यता के लिए एमसीआई टीम शुक्रवार को मेडिकल कालेज पहुंची थी। टीम में बंगलुरू के डाक्टर टीएच रंगनाथन, पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद मेडिकल कालेज के डा. अजय कुमार, अहमदाबाद से डा. एचआर यादव की टीम ने शुक्रवार की शाम तक निरीक्षण की प्रक्रिया जारी रखी थी।
शनिवार को सुबह से फिर टीम ने निरीक्षण शुरू किया। शनिवार को भी इमरजेंसी, ओपीडी देखी। आने वाले मरीजों की तादात के बारे में जानकारी ली। आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों को भी देखा। माडल ओटी में एक माह के दौरान किए गए आपरेशनों की तादात जानी।
बाद में टीम के सदस्यों ने प्रशासनिक भवन में स्थित प्राचार्य कक्ष में सभी चिकित्सा टीचरों को बुलाकर उनके साथ मीटिंग की। बाद में सभी शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन भी किया। इस दौरान प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक डा. वीएन त्रिपाठी, प्राचार्य डीएस मारतोलिया, सीएमएस डा. दिलीप सिंह, सर्जन डा. आईए अंसारी, एनोटामी की एचओडी डा. मंजुला सिंह, ईएनटी के एचओडी डा. संदीप कौशिक सहित कई विभागाध्यक्ष मौजूद थे।
बाद में टीम ने प्राचार्य कक्ष में डीजीएमई से भी वार्ता की। देर शाम टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई। टीम के जाने के बाद डीजीएमई डा. त्रिपाठी ने पत्रकारों को बताया कि दो दिन के सघन निरीक्षण में टीम को कोई विशेष खामी नहीं मिली है। उनको उम्मीद है कि एमसीआई की मान्यता मिल जाएगी।