फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Maya and Mulayam Singh's decision to blow up the faces of the light

पीएम के फैसले से उड़ा माया व मुलायम के चेहरों का नूर

Sun, 13 Nov 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 13 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Maya and Mulayam Singh's decision to blow up the faces of the light
अमिस शाह की जनसभा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हजार-पांच सौ के नोटों की बंदी पर विपक्षियों के हमलों के बाद रविवार को यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सपा और बसपा प्रमुखों पर निशाना साधा। कहा कि प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक फैसले से मुलायम सिंह यादव व मायावती के चेहरे का नूर उड़ गया है। वही लोग परेशान हैं, जिनके पास भारी तादाद में काला धन है। मोदी के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि इससे आतंकवादी भी निर्धन हो गए है। पांच दिन के भीतर ही लोगों को बैंकों में लाइन नहीं लगानी पड़ेगी।

विज्ञापन


डीएन इंटर कालेज के मैदान में आयोजित परिवर्तन रैली में आए अमित शाह ने कांग्रेस पर भी वार किए। कहा कि पिछले दो कार्यकाल में कांग्रेस सरकार में 12 लाख करोड़ के घोटाले हुए। राहुल गांधी को इन घोटालों की चिंता नहीं। वे सिर्फ बैंकों से चार हजार की धनराशि निकालने का नाटक कर रहे हैं। प्रदेश की बदहाली पर कहा कि जब तक सपा और बसपा जैसी सरकारें रहेंगी, यूपी का भला होने वाला नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में भाजपा के करीब एक लाख कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए। लाखों गरीबों की जमीन पर सपा के गुंडों ने कब्जे किए हैं। 2017 में भाजपा की सरकार बनते ही सपा के गुंडे यूपी छोड़कर भाग जाएंगे। सपा-बसपा को कुआं और खाई बताते हुए कहा कि इनसे सावधान रहना है।
विज्ञापन


जनसभा को राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीज, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, अकबरपुर (कानपुर देहात) के सांसद देवेंद्र सिंह भोले, फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा के प्रांतीय महामंत्री विजय बहादुर पाठक, परिवर्तन यात्रा प्रमुख सुरेश अवस्थी, संयोजक मानवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक कैलाश राजपूत, बनवारीलाल दोहरे, कल्यान सिंह दोहरे, जिला प्रभारी दिनेश राय, पूर्व राज्यमंत्री विनय शाक्य, गीता शाक्य, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, रैली के आयोजक सुब्रत पाठक, कानपुर देहात जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री, अर्चना पांडेय, पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed