फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   matapetee jama karane mein gadabadee par poling paartee ko notis

मतपेटी जमा करने में गड़बड़ी पर पोलिंग पार्टी को नोटिस

Sat, 08 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
matapetee jama karane mein gadabadee par poling paartee ko notis
कन्नौज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के बाद लौटी पोलिंग पार्टी ने स्ट्रांग रूम में गलत मतपेटी जमा कर दी। मतगणना के समय बूथ संख्या 236 की मतपेटी में मतपत्र नहीं निकलने पर उम्मीदवारों ने हंगामा किया था। जांच-पड़ताल में मतपेटी मिल जाने से जीत सुनिश्चित हुई। अब इस लापरवाही पर पोलिंग पार्टी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टी ने मतदान के बाद गिरीशानंद डिग्री कालेज के स्ट्रांग रूम में मतपेटी जमा करते समय चूक कर दी थी। मतदान के लिए भेजी गईं पोलिंग पार्टियों को दो मतपेटियां दी गई थीं। खाली मतपेटी अलग स्ट्रांग रूम और मतपत्रों वाली पेटी अलग स्ट्रांग रूम में जमा करनी थी। पोलिंग पार्टी ने मतपेटी जमा करने में गड़बड़ी कर दी। इससे लिलुइया ग्राम पंचायत की मतगणना के समय बूथ संख्या 236 सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिलुइया की मतपेटी खाली निकली। इससे हड़ंकप मच गया। प्रधान पद पर विजेता रहीं रंजना देवी के पति ऋषि कुमार ने बताया कि मतपेटी खाली निकलने से हड़कंप मच गया था। आरओ, एआरओ व पुलिस प्रशासन काफी देर बाद लोगों को शांत करा पाया। बाद में मतपेटी की खोजबीन की गई। यह खाली मतपेटी वाले स्ट्रांग रूम में मिली। इसके बाद ग्राम पंचायत की मतगणना पूरी हो सकी।
विज्ञापन

उधर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि पीठासीन अधिकारी अजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पोलिंग पार्टी का गठन किया गया था। इस पार्टी ने दायित्वों में घोर लापरवाही बरती है। पीठासीन अधिकारी, सहायक अध्यापक ज्योत्सना, सहायक अध्यापक वीना देवी, सफाई कर्मी सूरज चंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों के पास अपना स्पष्टीकरण तीन दिन में प्रस्तुत करेंगे। स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed