फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Massacre at Medical College on Massacre's death

मासूम की मौत पर मेडिकल कालेज में हंगामा

Thu, 20 Jul 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 20 Jul 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Massacre at Medical College on Massacre's death
राोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेडिकल कालेज में मासूम बच्ची की हालत बुधवार देर रात बिगड़ गई। डाक्टरों ने मासूम को रेफर कर दिया। परिजन कानपुर लेकर जाते उससे पहले ही मासूम की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने मेडिकल कालेज की ओपीडी गेट के बाहर शव रखकर हंगामा किया। अस्पताल के स्टाफ के समझाने पर मामला शांत हो सका।

विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सखौली गांव निवासी अजीत कुमार की चार माह की पुत्री सोनम को दो दिन पहले उल्टी-दस्त शुरू हो गए। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे तिर्वा मेडिकल कालेज ले आए। यहां पर बाल रोग विशेषज्ञ ने मासूम को जुकाम व बुखार होना बताया। वहीं, गुरुवार की सुबह तक हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने 7.10 बजे रेफर कर दिया। परिजन मासूम को ले जाने के लिए व्यवस्था कर रहे थे, तभी सोनम की मौत हो गई। मासूम की मौत से गुस्साए परिजनों ने शव मेडिकल कालेज की ओपीडी के सामने रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। दो घंटे तक शव ओपीडी के सामने रखा रहा। जिससे अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों व तीमारदारों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


इस संबंध में मेडिकल कालेज के सीएमएस डा. दिलीप सिंह का कहना है कि डाक्टरों की ओर से किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है। मरीज को 7.10 बजे रेफर कर दिया गया था। 11 बजे के बाद मौत हुई है। फिर भी वह मामले का पता लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed