फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mass replication caught two colleges

दो कालेजों में पकड़ी सामूहिक नकल

Sat, 20 Feb 2016 12:32 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 20 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mass replication caught two colleges

जिले में नकलविहीन परीक्षा कराने की पोल खुल गई है।

विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की टीम ने क्षेत्र के दो कालेजों में छापामारी कर कराई जा रही सामूहिक नकल पकड़ ली। सचल दल ने तीन मोबाइल समेत प्रश्न हल किए गए पन्नों की कार्बन कापी भी बरामद की है।

इस मामले में केंद्र व्यवस्थापकों समेत आठ कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सामूहिक नकल कराने की जानकारी मिलने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामकरन यादव ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार की सुबह नगर के प्रियदर्शिनी बालिका विद्यालय में अचानक छापा मारा।

इस दौरान कालेज के तीन कमरों चार, पांच व छह में सामूहिक रूप से नकल कराई जा रही थी। कमरों से प्रश्न संख्या 14 ब से 14 स और प्रश्न संख्या दो, छह, एक व नौ हल किए गए थे। बीएसए ने परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान किया तो वह सभी एक तरह की मिली।

उन्होंने कक्ष निरीक्षकों के पास से तीन मोबाइल भी बरामद किए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक हीरालाल वीएन इंटर कालेज के प्रवक्ता मुकेश चौहान, कक्ष निरीक्षक अरशद अली, तराना, सरोज देवी, निशा और रिटायर्ड शिक्षक श्रीकृष्ण दुबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के एक अन्य डीएएस इंटर कालेज में छापा मारा तो उन्हें वहां भी सामूहिक रूप से नकल मिली। उन्होंने कालेज के प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह और केंद्र व्यवस्थापक ऋषिभूमि इंटर कालेज के प्रवक्ता राजकमल के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed