फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mashaal juloos mein sarakaar virodhee naare

मशाल जुलूस में सरकार विरोधी नारे

Fri, 11 Oct 2019 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
mashaal juloos mein sarakaar virodhee naare
मशाल जुलूस निकालते शिक्षक। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के बैनर तले करीब एक सैकड़ा से अधिक शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर पुराने बीएसए कार्यालय से सरकार विरोधी नारे लगाते हुए मशाल जुलूस निकाला। सरकार से समस्याओं पर विचार करते हुए जल्द निस्तारण की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो शिक्षक अगली रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन

मशाल जुलूस प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदय नरायण सिंह यादव, शिक्षक महासंघ के संयोजक श्रीकृष्ण यादव, सह संयोजक विवेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में निकाला गया। जुलूस में प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, मदरसा अरबिया शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, बेसिक शिक्षा वेलफेयर एसोसिएशन, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन, एससी/एसटी बेसिक शिक्षक एसोसिएशन शामिल हुए। जुलूस पुराने बीएसए कार्यालय से तिर्वा क्रासिंग, ओवरब्रिज होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। यहां अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। प्रेरणा एप प्रणाली, टास्क फोर्स योजना परिषदीय विद्यालयों में लागू करने पर तत्काल रोक लगाई जाए। नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। माध्यमिक विद्यालयों में विषयानुसार व कक्षानुसार शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। सामूहिक बीमा योजना व परिवार नियोजन प्रोत्साहन भत्ता लागू किया जाए। विद्यालयों में फर्नीचर, विद्युत, पंखे, चहारदीवारी, शुद्ध पेयजल आदि उपलब्ध कराया जाए। पुराने बीएसए कार्यालय में धरने के दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री श्रीकृष्ण यादव ने कहा कि सरकार को समय रहते शिक्षकों की समस्याओं पर विचार करना चाहिए। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय नारायन यादव ने कहा कि प्रेरणा एप के लागू होने से शिक्षकों को कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ेगा। इस फैसले को सरकार को तत्काल वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चंद्रलता त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह चौहान, अजय यादव, आशीष मिश्रा, अनूप मिश्रा, अभिजीत यादव, मनोज यादव, रवि त्रिपाठी, नीतू, ब्रजेंद्र कनौजिया, उपेंद्र यादव, अनुज तोमर, रुपेश कुमार यादव, अंकित यादव, कमल कुमार यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed