फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Married woman was murdered by strangulation after a fight

Kannauj News: मारपीट के बाद गला दबाकर की गई थी विवाहिता की हत्या

Thu, 16 May 2024 10:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 16 May 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Married woman was murdered by strangulation after a fight
कन्नौज। मारपीट के बाद पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या की थी। पोस्टमार्टम ने इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने हत्यारोपी पति को हिरासत में ले लिया है, लेकिन तहरीर न मिलने के कारण अभी रिपोर्ट दर्ज न होने की बात कह रही है। पुलिस हत्यारोपी के पिता और छोटे भाई की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन




ठठिया थाना क्षेत्र के ग्राम कौलेपुरवा निवासी शीलू दोहरे ने डेढ़ माह पहले बिहार के जिला पूर्णिया के थाना बरारा के ग्राम कलंबा निवासी निक्की (20) के साथ प्रेम विवाह किया था। मंगलवार को ग्रामीणों ने पुलिस को तालाब में महिला का शव दफन होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने देर रात कौलेपुरवा गांव पहुंच कर तालाब में दफन शव को बाहर निकलवाया था। ग्रामीणों ने उसकी शिनाख्त निक्की के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर निक्की की चचेरी बहन चटियन पुरवा निवासी पुत्तुल देवी अपने पति सुनील के साथ मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव को चचेरी बहन को सौप दिया। थाना प्रभारी किशनपाल सिंह ने बताया कि मृतका के परिजन अभी नहीं आए है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




.............

जान देकर निक्की को चुकानी पड़ी प्यार की कीमत

बताया जाता है कि शीलू एक फैक्टरी में काम करता था। वहां पर उसकी निक्की से मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों नजदीक आए और शादी हो गई। शादी के बाद शीलू निक्की को लेकर गांव आ गया था और मजदूरी करने लगा। जिस कारण दोनों में विवाद होने लगा। 13 मई को विवाद के दौरान शीलू ने उसे पीटा और गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो है। डर के कारण शव को तालाब में दफन कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed