{"_id":"67607408195fa459c1080f34","slug":"married-woman-evicted-for-two-lakh-rupees-and-chain-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-122668-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दो लाख रुपये व चेन के लिए विवाहिता को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दो लाख रुपये व चेन के लिए विवाहिता को निकाला
विज्ञापन
कन्नौज। दो लाख रुपये व सोने की चेन की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने मारपीट से दो बार गर्भपात होने का आरोप लगाया है।
सदर कोतवाली के मोहल्ला हाजीगंज खुर्द निवासी पूनम ने महिला थाने में फर्रुखाबाद कोतवाली फतेहगढ़ के गांव नगला पजाबा निवासी पति अनुराग, ससुर मदनलाल, जेठ नीरज, सास उर्मिला, ननद पूजा, देवर अनुज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
इसमें आरोप लगाया कि छह वर्ष पहले उसकी शादी अनुराग से हुई थी। कुछ वर्ष बाद ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये व सोने की चेन की मांग कर मारपीट करने लगे। इस बीच वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन मारपीट करने से गर्भपात हो गया।
विज्ञापन
15 नवंबर को ससुरालीजनों ने मारपीट कर उसको कार में बैठाया और मायके में गांव के बाहर छोड़कर चले गए। महिला थाने की एसओ विनीता सारथी ने बताया कि एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।