फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Marriage breaks down after baby shower due to demand for bike

Kannauj News: गोदभराई के बाद बाइक की मांग पर टूटी शादी

Sun, 15 Feb 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Marriage breaks down after baby shower due to demand for bike
ठठिया। गोदभराई और वरीक्षा की रस्में पूरी होने के बाद वर पक्ष ने कन्या पक्ष से बाइक की मांग की। कन्या पक्ष के बाइक देने में असमर्थता जताने पर वर पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। कन्या पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की तिर्वा क्षेत्र के अड्डापुरवा गांव निवासी युवक से शादी तय हुई थी। युवती के परिजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जनवरी को गोदभराई और वरीक्षा की रस्में भी संपन्न हो गई थी। शादी की तिथि अभी तय होना बाकी थी। करीब तीन लाख रुपये में शादी तय हुई थी और शुरुआती कार्यक्रमों में करीब एक लाख रुपये खर्च भी हो चुके हैं। आरोप है कि रस्में पूरी होने के बाद वर पक्ष ने बाइक की मांग रख दी और मांग पूरी न होने पर शादी से इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष देवेश पाल ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed