फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mandir ka shivaling toda, tamancha lekar pulis teem ko khadeda

मंदिर का शिवलिंग तोड़ा, तमंचा लेकर पुलिस टीम को खदेड़ा

Wed, 10 Feb 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
mandir ka shivaling toda, tamancha lekar pulis teem ko khadeda
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रामकेश यादव। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। गुलरियनपुर्वा गांव के प्राचीन मंदिर में शिवलिंग को अधेड़ ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस उसे मुश्किल से गिरफ्तार कर पाई। उसके पास से तमंचा और पुलिस की एसएलआर राइफल का कारतूस मिला है। पुलिस उससे बरामद कारतूस की बाबत पड़ताल कर रही है। अधेड़ का कहना है कि उसके पास मंदिर जीर्णोद्धार के लिए चंदा नहीं था। गांव के लोग इसके लिए ताने देते थे। इसी गुस्से में वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

यह गांव सदर कोतवाली क्षेत्र में है। गांव में प्राचीन भगनेश्वर मंदिर का गांव के लोगों के सहयोग से जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इसमें रामकेश यादव ने चंदा नहीं दिया था। मंगलवार को कुछ ग्रामीणों ने रामकेश यादव को इसके लिए ताना दिया। इससे नाराज रामकेश ने रात करीब 10 बजे मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। शिवलिंग क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर उप निरीक्षक एनएल सिंह और रणधीर सिंह गौर पुलिस टीम के साथ पहुंचे। इस दौरान आरोपी ने अपने घर से तमंचा निकालकर पुलिस टीम को खदेड़ लिया। पुलिस के ठिठकने पर वह घर में घुसकर छिप गया। पुलिस ने मुश्किल से उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

रामकेश यादव के कब्जे से 315 बोर का तमंचा मिला है। इसके अलावा यूपी पुलिस की एसएलआर राइफल का एक कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू की है। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पर हमले की जानकारी नहीं है। पुलिस टीम को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी के पास एसएलआर राइफल का कारतूस कहां से आया, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के भाई की प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या
आरोपी रामकेश के भाई रमाकांत की तीन जनवरी 2019 को प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर दी गई थी। सलेमपुर तारा बांगर निवासी छोटे यादव व उसके दो साथियों पर हत्या का आरोप है। भाई की हत्या के बाद से रामकेश छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाता था। उसकी कई बार गांव के लोगों के साथ मारपीट भी हुई है। रामकेश यादव पत्नी और बच्चों के साथ गांव में रह रहा है। खेतीबाड़ी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed