फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   man corona positive in kannauj came from gurugram

कन्नौजः गुरुग्राम से लौटा युवक कन्नौज में कोरोना संक्रमित

Fri, 29 May 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
man corona positive in kannauj came from gurugram
नामित सभासदों को शपथ दिलाते चेयरमैन राजीव दुबे। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ तीन दिन पहले निगोह में गुरुग्राम से लौटे युवक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने गांव को हॉटस्पॉट बना दिया है। जीटी रोड से निगोह होते मिघौली तक जाने वाले मार्ग को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग युवक के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश में जुटा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम गौरव शुक्ला, सीओ शिव कुमार थापा और कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा निगोह पहुंचे। युवक के परिजनों ने बताया कि वह हरियाणा के गुरुग्राम में सिलाई करता था। लॉकडाउन में 26 मई को घर लौटा था। सौ शय्या अस्पताल में सैंपल देने के बाद घर के ऊपर वाले कमरे में क्वारंटीन कर दिया था।
विज्ञापन

एसडीएम ने गांव को सील करवा दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, सफाई कर्मी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वालों के अलावा कोई भी गांव में प्रवेश नहीं करेगा। गांव के लोगों को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध रहेगा। खेतीबाड़ी का काम करने के लिए छूट होगी। दूध, फल, सब्जी व किराना के सामान की होम डिलीवरी कराई जाएगी। वहीं जीटी रोड से निगोह गांव होते हुए मिघौली जाने वाली सड़क को सील करने से अब प्रेमपुर या विशुनगढ़ होते हुए मिघौली पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed