फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Malviya Nagar tops in clean ward competition

Kannauj News: स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता में मालवीय नगर अव्वल

Tue, 03 Mar 2026 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Malviya Nagar tops in clean ward competition
फोटो:25: मोहल्ले वासियों को कूड़ेदान वितरित करते नगर पंचायत कर्मी। संवाद
सिकंदरपुर। वार्डों में स्वच्छता के प्रति जनसहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नगर पंचायत में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें वार्ड संख्या पांच मालवीय नगर अव्वल रहा।
विज्ञापन



राज्य मिशन निदेशालय के आदेश पर नगर पंचायत में 17 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित हुई प्रतियोगिता निर्धारित 10 बिंदुओं पर आधारित रही जिसमें कूड़े का सोर्स सेग्रीगेशन, स्वच्छता फीडबैक, कंपोस्टिंग व्यवस्था समेत अन्य मानकों पर मूल्यांकन किया गया। वार्ड संख्या 5 की सभासद अनीसा बेगम ने प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए भविष्य में भी स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की। वार्ड संख्या 10 भगत सिंह के सभासद दुर्गेश रतन गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर नागरिकों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

वहीं वार्ड संख्या तीन नेहरू नगर की सभासद नीतू ने तृतीय स्थान मिलने पर वार्ड वासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ठाकुर हरिहर सिंह ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण को सफल बनाने के लिए आगे भी इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी ताकि स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता और सहभागिता बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed