फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   makka masjid mein mile sabhee 11 logon ke lie gae saimpal, 16 ko notis jaaree

मक्का मस्जिद में मिले सभी 11 लोगों के लिए गए सैंपल, 16 को नोटिस जारी

Wed, 01 Apr 2020 08:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
makka masjid mein mile sabhee 11 logon ke lie gae saimpal, 16 ko notis jaaree
शहर की मक्का मस्जिद में रुके शामली के लोगों के सैंपल लेती मेडिकल कालेज की टीम। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह पर हुए धार्मिक जलसे में शामिल हुए शामली जिले के 11 लोगों के शहर की मक्का मस्जिद में मिलने के मामले में शासन ने सख्त रुख दिखाया है। धारा 144 के उल्लंघन पर मक्का मस्जिद के केयर टेकर समेत 16 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम की ओर से डीएम को दी गई जांच रिपोर्ट को शासन भेजा गया है। शामली के इन लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं। सैंपल लखनऊ भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम खुफिया विभाग की सूचना पर एसडीएम सदर शैलेष कुमार और सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति को हाजीगंज की मक्का मस्जिद में शामली के 11 लोग मिले थे। जानकारी पर बताया गया कि यह लोग 20 मार्च को दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह गए थे। 21 मार्च की सुबह कालिंदी ट्रेन से कन्नौज आ गए थे। जनता कर्फ्यू और लॉकडाउन के कारण यह वापस नहीं जा पाए। रात में जिला अस्पताल की टीम ने इनका परीक्षण किया था। बुधवार को सदर कोतवाली पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन पर शामली के इन 11 लोगों के साथ ही यहां के केयर टेकर, सफाई कर्मी समेत 16 लोगों को नोटिस जारी किया है। एसडीएम सदर ने अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा को सौंप दी है। इसे डीएम स्तर से शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर मक्का मस्जिद में मिले सभी 11 लोगों के सैंपल मेडिकल कालेज की टीम ने लिए हैं। इन्हें लखनऊ केजीएमयू भेजने की तैयारी है। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि 16 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। जल्द धारा 144 के उल्लंघन के तहत भी कार्रवाई होगी। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि सभी 11 लोगों को मक्का मस्जिद में क्वारंटीन करके रखा गया है। इन पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed