{"_id":"028a5a621bf6bdc626b3607b2632871e","slug":"make-the-counting-of-fairness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘निष्पक्षता से संपन्न कराएं मतगणना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘निष्पक्षता से संपन्न कराएं मतगणना’
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
मतगणना संपन्न कराने को शुक्रवार को भी मंडी समिति
विज्ञापन
में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कर्मियों को आगाह किया गया कि वे पूरी
ईमानदारी व निष्पक्षता से मतगणना करें। उधर, काउंटिंग एजेंट अपना पास
बनवाने को पूरे दिन ब्लाक में डटे रहे।
सीडीओ उदयराज यादव ने कहा कि किसी भी प्रत्याशी को मिले वोटों की गिनती में हेराफेरी करने का प्रयास न करें। यदि किसी कर्मचारी ने गड़बड़ी की तो कार्रवाई की जाएगी। समय से मतगणना केंद्र पर पहुंचे और निर्धारित समय पर काउंटिंग शुरू कर दें। सभी आरओ व एआरओ सुबह साढ़े पांच बजे मतगणना स्थल पर पहुंच जाएं।
यदि कहीं कोई समस्या हो तो तत्काल अफसरों से संपर्क करें। गणना की पूरी जिम्मेदारी एआरओ की होगी। गणना पर्ची पर एजेंटों के हस्ताक्षर कराएं। हर गणना कक्ष के गेट पर जरूरी पुलिस बल तैनात रहेगा। इस दौरान एडीएम संतोष कुमार वैश्य, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार आदि मौजूद थे।
उधर, तालग्राम विकास खंड की 67 ग्राम पंचायत के प्रधान व सदस्य पदों के लिए 57 टेबलों पर काउंटिंग होगी। इसके लिए 10 कमरों को चुना गया है। इन कमरों की बैरीकेडिंग की व्यवस्था की गई है। मतगणना छह चक्रों में पूरी होगी। निर्वाचन अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि सात न्याय पंचायतों में छह-छह, पांच न्याय पंचायतों में तीन-तीन टेबल डाली जाएंगी।
प्रथम चक्र में कमरा नंबर एक में तेराजाकेट, ब्राहिमपुर निजामपुर, दो में इंदुइयागंज व लालपुर, चार में तमियामऊ व पनगवां, पांच में रोहली तथा सिलुआपुर, छह में सलेमपुर व चंदपुरा, सात में भवानी सराय व पुखरांया, नौ में जुनेदपुर खाड़ेदेवर, 10 में अमोलर व नरमऊ, 11 में लाड़पुर व बरगांवा, कमरा नंबर 12 में सराय प्रयाग ग्राम पंचायत की मतगणना होगी।
दूसरे चक्र में समगुरा बहादुरपुर, महोना, असौलिया, रजलामऊ, रायपुर, रसूलपुर, रनवां, किशनपुर। मुसाफिरपुर व जरामऊ अलमापुर, गदौरा व टिकरी कलसान, डुडवा बुजुर्ग, मझपुरवा, नेपालपुर, सिंहनापुर, सकरहनी, तेरारब्बू, नरुइया न्याय पंचायत। तीसरे चक्र में टड़हा, गंधौलिया, मलिकपुर, अमरौली, बिरौली, बमरौली, मुंडाला, गदनापुर काजी, नेकनामपुर, ताहपुर, तिलकसराय, माधौनगर, ज्ञानपुर, ऊंचा, सरायदौलत।
चौथे चक्र में अनीभोज, भुड़हा, रौरा, तिसौली, अमरौली, ऊमरपुर, तालग्राम देहात, सकरवारा बगुलिहाई, बबरापुर मखदूमपुर। पांचवें चक्र में विलंदपुर, गंगागंज गुरौली, रौतामई और छठे चक्र में मौरा, भैंसियापुर की मतगणना होगी। उधर, शुक्रवार को ब्लाक परिसर में प्रधान पद के प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट बनाए गए। वहीं सदस्य पद के लिए किसी भी एजेंट या प्रत्याशी को प्रवेश नहीं मिलेगा।