{"_id":"8e87fc263e7cf2510584f3df12370b25","slug":"make-overbridge-by-june-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जून तक ओवरब्रिज बना दें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जून तक ओवरब्रिज बना दें’
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में प्रमुख सचिव स्टांप एवं निबंधन
विज्ञापन
अनिल कुमार ने जिले में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान एनएच
91, तिर्वा से बेला तक कराए जा रहे फोर वे निर्माण सहित अन्य की प्रगति
जानी। सेतु निगम द्वारा तिर्वा क्रासिंग में बनाए जा रहे ओवरब्रिज व उमर्दा
नहर पुल के कार्य में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जाहिर करते हुए दोनों
प्रोजेक्टों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव ने तिर्वा-बेला के बीच कराए जा रहे चौड़ीकरण कार्य में तिर्वा में बाधा बनी अंदर ग्राउंड लाइन को शीघ्र पूरा करने के आदेश दिए। छिबरामऊ में निर्माणाधीन राजकीय महिला महाविद्यालय की प्रगति के बाबत कार्रदायी संस्था ने बताया कि निर्माण कार्य प्रगति पर है। छात्रावास पहले स्टीमेट में नहीं था, जिस के लिए शासन से धनराशि मांगी गई है।
कहा कि इस सत्र से कक्षाएं संचालित की जा सकती हैं। छिबरामऊ के सौ शैया अस्पताल की प्रगति पर बताया गया कि भवन पूर्ण हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने ओपीडी भी शुरू करा दी है। तिर्वा में बन रहे इंजीनियरिंग कालेज में जुलाई माह से कक्षाएं शुरू करने के बाबत डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि एक किसान व्यवधान पैदा किए है, जिसका हल शीघ्र निकाल लिया जाएगा।
सेतु निगम की खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए प्रमुख सचिव ने कहा कि तिर्वा रेलवे क्रासिंग पुल जून तक पूर्ण कर लिया जाए। कार्रदायी संस्थाओं को निर्देश दिए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ख्याल रखते हुए तय अवधि में कार्य पूर्ण कर लें। उन्होंने कर करेत्तर, वाणिज्यकर व निबंधन, आबकारी व परिवहन करों की वसूली की समीक्षा की।
डा. राम मनोहर लोहिया ग्राम वर्ष 15-16 की समीक्षा करते हुए अवशेष 17 गांवों में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ उदयराज यादव, परियोजना निदेशक एके सिंह कुशवाहा, सीएमओ डा. पीएन बाजपेयी, एसडीएम सदर सुनील शुक्ला, समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष सिंह, एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
समीक्षा बैठक के बाद प्रमुख सचिव विकास भवन में समाज कल्याण दफ्तर पहुंचे। यहां पर विभाग की ओर से चलाई जा रही समाजवादी पेंशन योजना, पारिवारिक लाभ योजना, छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। महज 15 मिनट विकास भवन में रुकने के बाद प्रमुख सचिव का काफिला सर्किट हाउस के लिए निकल गया।