फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mainpuri defeated Kanpur by 20 runs.

Kannauj News: मैनपुरी ने कानपुर को 20 रन से दी शिकस्त

Wed, 21 Jan 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri defeated Kanpur by 20 runs.
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में चल रहे ओमप्रकाश पाठक राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत बुधवार को सीजी मैनपुरी की टीम ने कानपुर क्रिकेटर्स की टीम को 20 रन से हराया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक वाजपेयी ने टॉस की प्रक्रिया कराई।
विज्ञापन

टॉस जीतने के बाद मैनपुरी के कप्तान नीरज ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 25 ओवरों में आठ विकेट पर 166 रन बनाए। इसमें शोएब खान ने 54 रन बनाए और पारस कश्यप ने 34 रन बनाए। इसके अतिरिक्त, तुषार ने 16, शिवाशीष मिश्रा ने 14 और कप्तान नीरज ने 13 रन बनाए। जिमी चक ने तीन विकेट झटके। वहीं अंकुल जैन ने दो, गोपाल सिंह, शिवम पटेल और शिवासिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी कानपुर क्रिकेटर्स की टीम 24.1 ओवर में 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें कृष्णा ने 35, शाश्वत ने 31, विजय ने 28 और शिवम ने 13 रन बनाए। युवराज सिंह, सक्षम वर्मा, आशीष यादव और नीरज ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। शोएब खान को मैन ऑफ द मैच सदर ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया ने दिया। इस अवसर पर कन्नौज क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य संजय सामवेदी, अध्यक्ष पवन त्रिवेदी, समीर पाठक, आनंद मिश्रा, सजल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed