फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mahila pradhaan pratyaashee sahit 15 kee maut

महिला प्रधान प्रत्याशी सहित 15 की मौत

Tue, 27 Apr 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
mahila pradhaan pratyaashee sahit 15 kee maut
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना से ज्यादा बुखार, खांसी और सांस की बीमारी कहर बरपा रही है। मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। अब महिला प्रधान प्रत्याशी समेत 15 लोगों की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन लेवल गिरने से मौतें हुई हैं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव की पत्नी रेखा यादव(50) बरुआ सबलपुर से प्रधान पद की प्रत्याशी थीं। आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। भुर्जी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सपा नेता शरद भुर्जी(40) ने उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में दम तोड़ दिया। ग्राम सराय सुंदर निवासी वरिष्ठ कवि दादा विश्वनाथ दुबे(85) की सांस की बीमारी के चलते घर पर मौत हो गई। मोहल्ला सराफान निवासी रानी देवी (52) की सांस की बीमारी के चलते मौत हो गई। इनका घर में उपचार हो रहा था। ऑक्सीजन खत्म होते ही मौत हो गई। इसी मोहल्ले की सरोजनी देवी(90) ने भी सांस की बीमारी के चलते दम तोड़ दिया। मोहल्ला चौधरियान निवासी सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मी विनोद कुमार(65) की खांसी, जुकाम व बुखार के चलते मौत हो गई।
विज्ञापन

रामपुर बैजू निवासी सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक मीरा देवी(60) की तबीयत खराब होने पर परिजन सौ शय्या चिकित्सालय ले जाने लगे। रास्ते में दम तोड़ दिया। इन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसी गांव की मीरा देवी(40) की सांस की बीमारी के चलते मौत हो गई। वह आगरा के चिकित्सालय में भर्ती थीं। ऑक्सीजन न मिलने पर परिजन घर ले आए थे। वहीं ग्राम डालूपुर सुल्तानपुर निवासी जवाहर सिंह (70) ने सीने में दर्द होने पर गांव में ही दम तोड़ दिया। पलिया निवासी अध्यापक देवीशरण त्रिपाठी(62) की खांसी, जुकाम व बुखार के चलते मौत हो गई। मोहल्ला बजरिया निवासी सेवानिवृत्त सैनिक जय सिंह भदौरिया (85) ने सांस की बीमारी के चलते दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार आंबेडकर नगर निवासी शीला कश्यप (60) को सांस की बीमारी के चलते परिजन सौ शय्या चिकित्सालय ले गए। यहां मौत हो गई। धिंगपुर के निवर्तमान प्रधान राजकिशोर दुबे की पत्नी रजनी दुबे (55) ने सांस की बीमारी के चलते दम तोड़ दिया। खड़िनी प्रतिनिधि के अनुसार व्यापारी विपिन चौरसिया(65) को सांस लेेने में दिक्कत होने पर परिजन कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। सौरिख प्रतिनिधि के अनुसार नगर के इंद्रानगर निवासी कैलाश नरायन चतुर्वेदी (93) ने खांसी, जुकाम व बुखार के चलते दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed