फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mahesh's family considered on job assurance

नौकरी के आश्वासन पर माने महेश के परिजन

Sat, 24 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 24 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mahesh's family considered on job assurance

गुरुवार को विसर्जन यात्रा के दौरान गोली लगने से मरे

विज्ञापन
महेश का शव पोस्टमार्टम होने के बाद कई घंटे तक जिला अस्पताल में ही रखा रहा। करीब दो घंटे तक चली मानमनौवल के दौरान जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मृतक की पत्नी को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर परिजनों ने शव को घर ले जाने की जिद छोड़ी।

बाद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच महादेवी गंगा घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार की सुबह महेश कुशवाहा के परिजन और रिश्तेदार शव को मकरंदनगर स्थित घर पर ले जाने की तैयारी करने लगे। वहीं पुलिस ने शव को घर ले जाने से रोक दिया। इस पर तनातनी पैदा हो गई।

सूचना पाकर डीएम, एसपी, एडीएम, एएसपी खुद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक के पिता, भाई व अन्य परिजनों से वार्ता की। सपा नेता दिवारी लाल कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, सभासद कोतवाल गिहार, बलवंत कुशवाहा आदि ने परिजनों से अलग-अलग वार्ता कर उन्हें शांत कराया और कहा कि यदि शव मकरंदनगर स्थित घर पर गया तो वहां शरारती तत्व उपद्रव कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में बवाल बढ़ जाएगा।

इस पर मृतक के पिता महावीर, भाई रमेश कुशवाहा व रिश्तेदारों ने महेश की पत्नी व छोटे-छोटे बच्चों के भरण पोषण के लिए नौकरी की मांग की। इस पर तत्काल प्रार्थनापत्र लिखवाकर मृतक की पत्नी रिंकू के दस्तखत कराए गए। प्रार्थनापत्र को जिलाधिकारी ने अपने पास रखा और सार्वजनिक रूप से महेश की पत्नी को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।

भरोसा दिलाया कि यदि महेश के नाम जमीन है तो उसे किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत भी पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। उधर, पोस्टमार्टम हाउस के अंदर मृतक की पत्नी रिंकी, मां व अन्य परिवार की महिलाएं दहाड़े मार मारकर रो रही थीं। छोटे-छोटे बच्चे भी बेहाल थे।

यह चीखपुकार और करुण क्रंदन देखकर सुरक्षा एवं पीड़िता को समझाने के लिए तैनात दो महिला सिपाही भी रो पड़ीं। काफी देर तक महिला सिपाहियों की आंखों से आंसुओं की धार बहती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed