{"_id":"5fa2ee538ebc3e9b7766a1af","slug":"maaphee-maang-khatm-karaaya-kisaan-neta-ka-aamaran-anashan-kannauj-news-knp5924721126","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफी मांग खत्म कराया किसान नेता का आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफी मांग खत्म कराया किसान नेता का आमरण अनशन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला को जूस पिलाकर आमरण अनशन खत्म कराते एडीएम गजेंद्र ?
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। तहसील परिसर में पिछले तीन दिन से चल रहे भारतीय किसान यूनियन (किसान) जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के आमरण अनशन को एडीएम ने माफी मांग खत्म करा दिया। एडीएम ने किसान नेताओं की मांगों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया है।
बुधवार को तहसील परिसर के धरनास्थल पर दोपहर बाद एडीएम गजेंद्र कुमार व एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता पहुंचे। एडीएम ने पिछले तीन दिन से आमरण अनशन पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (किसान) के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला से वार्ता की। राजा शुक्ला ने मांग रखी कि 29 अक्तूबर को किसानों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार पर माफी मांगें। नगर पालिका क्षेत्र में आए दिन कूड़ा डंप कर जलाया जाता है। इससे प्रदूषण फैलता है। इससे चेयरमैन व ईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। प्रशासन खेत में जाकर किसानों की पराली को उचित रेट पर खरीदे। अगर सेटेलाइट जलती हुई पराली को देख सकता है तो सूखे बंबे भी दिखाई देने चाहिए। सकरावा बंबे की तत्काल सफाई कराकर पानी की व्यवस्था कराई जाए।
एडीएम ने एसडीएम के व्यवहार पर किसान नेताओं से माफी मांग ली। कहा, पराली खरीद नीतिगत विषय है। इसकी खरीद के लिए सिर्फ शासन को लिख सकते हैं। कोई निर्णय नहीं ले सकते। खुले में कूड़ा डालने से रोकने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। जल्द ही खुले में कूड़ा डालने की व्यवस्था बंद हो जाएगी। इसके अलावा 15 दिन के अंदर सकरावा के सूखे बंबे की सफाई करा दी जाएगी। एडीएम व एसडीएम ने आमरण अनशन पर बैठे राजा शुक्ला को जूस पिलाकर धरना खत्म कराया। इस दौरान कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, सतीश शर्मा, डॉ. अभिषेक पाठक, पुनीत दुबे, जीतू यादव, शीलेश दुबे, प्रेम मुरारी चतुर्वेदी, शनि चतुर्वेदी, राजवीर सिंह राजावत, राजीव हजेला, विकास गुप्ता, अंकुर मिश्रा व रूपेश दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे।