{"_id":"60abf1a28ebc3ebb2652002b","slug":"maan-betee-se-dushkarm-kee-pulis-ne-shuroo-kee-jaanch-bhattha-maalik-par-hai-aarop-kannauj-news-knp6302321181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी से दुष्कर्म की पुलिस ने शुरू की जांच, भट्ठा मालिक पर है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटी से दुष्कर्म की पुलिस ने शुरू की जांच, भट्ठा मालिक पर है आरोप
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। ईंट-भट्ठे पर काम कर रही महिला व उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप की जांच सीओ ने शुरू करा दी है। भट्ठा मालिक पर आरोप लगा है।
थाना ठठिया इलाके के एक गांव निवासी महिला ने सीओ से शिकायत की है। इसमें बताया कि वह कोतवाली क्षेत्र के गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर काम करती थी। पति व पुत्री भी साथ में काम करते थे। भट्ठा मालिक बेटी को बहला फुसलाकर लखनऊ ले गया। यहां तीन दिन अपने साथ रखा। पुत्री ने बताया कि वह उसके साथ दुष्कर्म करता था। इसके बाद मुझसे भी दुष्कर्म की घटना की। इस घटना को लेकर वह काम छोड़कर घर आ गई। इससे मजदूरी देने से इनकार कर दिया। पति को जान से मारने की धमकी दी।
सीओ दीपक दुबे ने मामले की जांच के पुलिस को निर्देश दिए हैं। सीओ के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता को बुलाकर पूछताछ की। सीओ ने बताया कि जांच में मामला सही पाया गया तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।