फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lucknow discomfort in deadlock Spaiyon

लखनऊ में गतिरोध से सपाइयों में बेचैनी

Sat, 17 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sat, 17 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lucknow discomfort in deadlock Spaiyon
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी में पिछले तीन दिनों से जारी गतिरोध व लखनऊ में बैठकों के दौर से शुक्रवार को सपाइयों में बेचैनी दिखी। जिले के वरिष्ठ नेता मोबाइल के जरिए शीर्ष लोगों के साथ अपडेट होते रहे। छुटभैये नेताओं में भी टीवी व सोशल मीडिया के जरिए जानकारी लेते दिखे। उधर, सबसे खराब हाल टिकट के दावेदारों का रहा। समाजवादी पार्टी में पिछले कई दिनों से जारी गतिरोध निकलकर सामने आ जाने से जिले के नेताओं की धड़कने को तेज कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर शिवपाल सिंह यादव के काबिज हो जाने से सीएम खेमे के सपाइयों में बैचैनी है। लखनऊ में शुक्रवार को चले बैठकों के दौर की सपाई पल-पल जानकारी हासिल करने में जुटे रहे। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों से सेटिंग एमएलए व टिकट के दावेदारों के चेहरों की रंगत उड़ी दिखाई दी। हालांकि मीडिया से कोई बात करने को तैयार नहीं हुआ। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी सीएम को दोबारा मिलेगी अथवा नहीं इस पर कयासों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन


पिछले दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से प्रदेश अध्यक्ष पद पर तब्दीली कर देने के बाद यहां सपाइयों में निर्णय को लेकर कुछ नाराजगी दिखी। वहीं दो दिनों पहले करीब एक सैकड़ा वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के जत्थे ने लखनऊ पहुंचकर अपनी आस्था भी जाहिर की थी। जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो भी फैसला होगा वह सभी को मान्य होगा। शीर्ष नेताओं के निर्देशन में ही संगठन विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा है। प्रदेश नेतृत्व से हटकर कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed