फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lower Ganga canal overflowing, paddy planting affected

Kannauj News: उफना रही निचली गंग नहर, धान की रोपाई प्रभावित

Wed, 26 Jul 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 26 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Lower Ganga canal overflowing, paddy planting affected
खड़िनी। इलाके से बहने वाली निचली गंग नहर इन दिनों उफनाकर बह रही है, जबकि इससे जुड़ी सरैया माइनर व इसका फीडर सूखा पड़ा है। देखरेख के अभाव में माइनर में बड़ी बड़ी झाडियां उग आई हैं। खेतों तक पानी न पहुंच पाने के कारण इलाके की प्रमुख फसल धान की रोपाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


खड़िनी इलाके की पहचान सर्वाधिक धान उत्पादन करने वाले इलाके के रूप में है। इन दिनों खेतों में धान रोपाई का काम चल रहा है। खड़िनी इलाके के सरैया, खटकरी, बिराहिमपुर, थुलरिया, ग्यासपुर, रूर, ककरैया, राजपुर, मौदामई, बसबारी, निजामपुर, खिसौनापुर, खरगपुर व बिलंदपुर समेत कई गांवों के खेतों की सिंचाई सरैया माइनर व इसके फीडर से होती है। भीषण बरसात व निचली गंग नहर में भरपूर पानी होने के बाद भी मानइर व फीडर सूखा पड़ा है। जिस कारण इन गांवों में रोपाई का काम प्रभावित हो रहा है। किसान भानुप्रताप सिंह का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण केंद्र व सरकार की हर खेतों तक पानी पहुंचाने की मंशा फलीभूत नहीं हो पा रही है। किसान आदित्य तोमर, बबलू, अभिताभ सिंह, विजय सिंह, अशोक सिंह आदि ने माइनर व फीडर की सफाई कराकर अतिशीघ्र पानी छुड़वाए जाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि सुनवाई न हुई तो इलाके के किसान डीएम कार्यालय पहुंचकर धरना देंगे।
विज्ञापन



-----------------------

फोटो:17: जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर नाराजगी जताते किसान। संवाद

जनप्रतिनिधियों पर वायदे न पूरा करने का आरोप

सिंचाई के लिए पानी की किल्लत से जूझ रहे इलाके के किसानों में जितनी नाराजगी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के प्रति है, उससे कही ज्यादा जनप्रतिनिधियों से है। जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण इलाके के किसान कई बार प्रदर्शन कर नाराजगी जता चुके है, लेकिन जनप्रतिनिधियों ने इस ओर कोई सुध नहीं ली। किसानों का कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि सिंचाई की लिए पानी की समस्या दूर कराने के तमाम वायदे करते हैं, उसके बाद सब भूल जाते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में किसान इसी मुद्दे को लेकर प्रत्याशियों को आइना दिखाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed