फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lover's body found on railway track

Kannauj News: प्रेमी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Sun, 24 Nov 2024 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Lover's body found on railway track
कन्नौज। कांशीराम कॉलोनी में विधवा को बट्टा मारकर मरणासन्न करने वाले प्रेमी का रेलवे ट्रैक पर शव मिला है। जानलेवा हमले के इस आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के डर से आरोपी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी है। वहीं कांशीराम कॉलोनी के लोग हत्या का अंदेशा भी लगा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और परिजनों के आने तक शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

मानीमऊ इलाके में देर रात डेढ़ बजे रेलवे कर्मचारी ट्रैक की पेट्रोलिंग कर रहे थे। तभी ट्रैक पर एक अधेड़ का शव पड़ा दिखाई दिया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर मोर्चरी में पहुंचवा दिया। सुबह उसकी शिनाख्त सदिकापुर अड़ंगापुर निवासी नरेश के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि यह वही नरेश है, जिसने कांशीराम कॉलोनी में विधवा के सिर में बट्टा मारकर घायल कर दिया था। पीड़िता कानपुर में जिंदगी-मौत से संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन

विधवा प्रीति देवी की बेटी वर्षा ने नरेश के खिलाफ सदर कोतवाली में मां पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है, तब से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। कोतवाल का कहना है कि नरेश शराबी था और घटना वाले दिन से ही फरार था। हो सकता है कि गिरफ्तारी के डर से उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी हो। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश का परिवार और न ही परिजन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नरेश कई माह से गांव नहीं गया था और कांशीराम कॉलोनी में प्रीति के साथ ही रहता था। वह प्रीति पर शादी का दबाव बना रहा था। इन्कार करने पर उसने बट्टा मारकर घायल कर दिया था। गांव में उसका परिवार है और न ही परिजन हैं। इसीलिए मौके पर कोई नहीं आया। एक भाई राधेश्याम बलरामपुर में रहता है, उसे बुलाया गया है। रविवार को वह आएगा तो शव को उसके सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed