फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lotus bloomed in the councilor elections in Chhibramau and Gursahaiganj

Kannauj News: छिबरामऊ व गुरसहायगंज में सभासद चुनाव में खिला कमल

Wed, 13 Aug 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Lotus bloomed in the councilor elections in Chhibramau and Gursahaiganj
फोटो :15: मतगणना के दौरान पुलिस बल के साथ मौजूद कोतवाल विष्णुकांत तिवारी। संवाद
छिबरामऊ। नगर पालिका परिषद छिबरामऊ के वार्ड 23 चंद्रशेखर नगर व गुरसहायगंज के वार्ड तीन कबीर नगर के सभासद पद के उपचुनाव में बुधवार को तहसील सभागार में मतगणना संपन्न हुई। दोनों वार्डों से भाजपा प्रत्याशियों ने भारी अंतर से विपक्षी प्रत्याशियों को पटखनी दी।
विज्ञापन



तहसील सभागार में सुबह आठ बजे सहायक निर्वाचन अधिकारी बीईओ आनंद द्विवेदी, मतगणना पर्यवेक्षक भूमि संरक्षण अधिकारी ललित कुमार व नलकूप विभाग के जेई विजय कुमार की देखरेख में अलग-अलग मेेजों पर मतगणना शुरू हुई। छिबरामऊ के वार्ड 23 चंद्रशेखर नगर से भाजपा प्रत्याशी पंकज दुबे ने पहले चरण की मतगणना में भारी बढ़त हासिल कर ली। भाजपा प्रत्याशी को 481, मुईनउद्दीन 281, शबनम साजिद 107, नौसीन इकबाल 50, नजीम अली 22 वोट मिले। वहीं, 12 वोट निरस्त हुए।
विज्ञापन

इसी तरह गुरसहायगंज के वार्ड संख्या दो कबीर नगर वार्ड से गीता देवी 493, पूजा 240, प्रीति देवी 22, तनु चार, सीमा देवी को एक वोट मिला, जबकि 48 वोट खारिज कर दिए गए। दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत की घोषणा होते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत का प्रमाण पत्र मिलते ही नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, अखिलेश दुबे, पूर्व नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता, राकेश मिश्रा, विवेक दुबे, आनंद बाजपेई, सभासद प्रदीप चौहान, अभिषेक दुबे उर्फ रूपेश आदि ने जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मतगणना

तहसील सभागार में हुई मतगणना के दौरान सीओ सुरेश मलिक व कोतवाल विष्णुकांत तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। मतगणना टेबल पर एजेंट के अलावा किसी को ईंट्री नहीं दी गई। प्रत्याशियों के समर्थकों तहसील के मुख्य गेट के बाहर ही रोक दिया गया था। वहीं एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी भी मतगणना प्रक्रिया की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed