{"_id":"5e20b1668ebc3e8d4063a245","slug":"lokal-phaalt-bane-museebat-thap-huee-bijalee-dooradaraaj-ke-gaanv-abhee-bhee-taras-rahe-kannauj-news-knp538854868","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकल फाल्ट बने मुसीबत, ठप हुई बिजली, दूरदराज के गांव अभी भी तरस रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकल फाल्ट बने मुसीबत, ठप हुई बिजली, दूरदराज के गांव अभी भी तरस रहे
विज्ञापन
कन्नौज। बारिश ने बिजली को झटका दिया है। कहीं ब्रेक डाउन रहा तो कहीं टेढ़े पोल के चलते सप्लाई बंद रही। दूरदराज के कई गांवों में दो दिन से आपूर्ति बाधित है।
बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश से बिजली सप्लाई जगह-जगह फाल्ट होने से पूरी रात बंद रही। दिन में फाल्ट होने के बाद भी बारिश के चलते लाइनमैन नहीं पहुंच सके। इससे दूसरे दिन भी दूर दराज के गांवों में आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। शहर के क्षेमकली फीडर पर एक पोल बारिश के चलते झुक गया। इसके तार आपस में भिड़ जाने से आपूर्ति बंद हो गई। इसी तरह बेहरिन फीडर पर भी पोल झुक गए। रात में बिजली सप्लाई बंद रही। दोपहर दो बजे के करीब इसकी जानकारी पर संबंधित लाइनमैन मौके पर पहुंचे। फाल्ट को दूर कर आपूर्ति बहाल कराई।
मानपुर, तिर्वा, कढे़रा, ठठिया, इंदरगढ़, हसेरन, अनौगी, गुगुरापुर, रामाश्रम, मोचीपुर नेरा समेत कई अन्य उपकेंद्रों पर फाल्ट आने से बिजली की आपूर्ति बंद रही। एक्सईएन शादब अहमद ने बताया कि सभी लाइनमैन को जेई ने निर्देशित कर दिया है कि वह सप्लाई बहाल कराएं। बारिश रुकने के बाद जहां पर भी फाल्ट होगा, ठीक करा कर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।