{"_id":"60ce30398ebc3e8dd73ed747","slug":"lodar-ne-baik-ko-maaree-takkar-pita-putr-kee-maut-kannauj-news-knp635220786","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन
गांव में घटना के बाद जुटे लोग।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला अस्पताल के पास बहादुरपुर उज्जैना गांव के बाहर जीटी रोड पर अनियंत्रित लोडर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। मां को गंभीर हालत में कानपुर हैलट के लिए रेफर किया गया है। लोडर में सवार चालक व हेल्पर भी घायल हैं। जिला अस्पताल में उपचार हो रहा है।
सौरिख थाने के एराहो गंाव निवासी दफेदार(50) अपने पुत्र राहुल(22) व पत्नी कांती देवी के साथ बाइक से मेहंदी घाट जा रहे थे। इन्हें पिता के निधन के बाद गंगा में अस्थि विसर्जन करनी थीं। जिला अस्पताल के आगे बहादुरपुर उज्जैना गांव के पास कानपुर की ओर से आ रहे लोडर ने बाइक को टक्कर मार दी। बताया गया कि लोडर का एक्सल टूट जाने से वह अनियंत्रित हो गया था। दफेदार व इनके पुत्र राहुल की मौके पर मौत हो गई। दफेदार की पत्नी कांती देवी को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। पिकअप अनियंत्रित होकर पलटने से चालक मैनपुरी के मुकेश सिंह व हेल्पर कानपुर के मदनापुर निवासी चंद्र गुप्ता भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
घटना के बाद जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात को बहाल कराया। लोडर सवार घायल चालक व हेल्पर को भी जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं चपुन्ना प्रतिनिधि ने बताया कि दफेदार के दो बेटे और सात बेटियां हैं। घटना सुनने के बाद ग्रामीणों का दफेदार के घर जुटना शुरू हो गया। मोहल्ले में गम का माहौल हो गया है।