फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lock inserted in illegal clinics and pathology

अवैध क्लीनिक और पैथोलॉजी में डाला ताला

Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Lock inserted in illegal clinics and pathology
सौरिख। कस्बे स्थित एक चिकित्सक के यहां मंगलवार को इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसीएमओ ने संचालित अवैध क्लीनिक व पैथोलॉजी में ताला डलवा कर बंद करा दिया।
विज्ञापन

बुधवार को एसीएमओ डीपी आर्या, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अजहर सिद्दीकी अवैध क्लीनिक एवं पैथोलॉजी पर पहुंचे। उस दौरान क्लीनिक पर ताला पड़ा था। तब अधिकारियों ने दूसरा ताला डलवा कर सील करा दिया। अधिकारियों की कार्रवाई से क्लीनिक व पैथालॉजी संचालकों में हड़कंप मच गया। कई अपनी-अपनी दुकानों में ताला डालकर इधर-उधर हो गए।
विज्ञापन

एसीएमओ ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर क्लीनिक व पैथोलॉजी को सीज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि औरैया जनपद के एरवाकटरा निवासी विमल कुमार का पुत्र आयुष (4 माह) सर्दी जुकाम, बुखार से पीड़ित था। मंगलवार को मां रोशनी ने कस्बे स्थित कुम्हार मंडी के एक क्लीनिक में दिखाया था। चिकित्सक ने पड़ोस में संचालित पैथोलॉजी से मासूम की जांच कराई थी। उसके बाद चिकित्सक ने इंजेक्शन लगाया और दवाएं दी। दवाई लेने के बाद मां मासूम को लेकर घर जा रही थी, तभी नादेमऊ चौराहे पर अचानक बच्चे की हालत बिगड़ी और मौत हो गई थी। महिला ने चिकित्सक पर गलत इलाज करने का आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed