फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Loader reflex , two killed

लोडर पलटा, दो की मौत

Sat, 14 Nov 2015 11:45 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 14 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Loader reflex , two killed

पिकअप पलटने से जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं

विज्ञापन
पांच अन्य लोग घायल हो गए, जबकि छिबरामऊ क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बालिका समेत पांच लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, सकरावा निवासी शराफत अली पुत्र नबाब हुसैन व नफीस हुसैन पुत्र शराफत अली ग्राम सरसई नावर में रामलीला में शंकर की बारात में बैंड बजाने गए थे। वहां से देर रात करीब आठ बजे अन्य साथियों के साथ लोडर पिकअप से वापस आ रहे थे।

जब वह सकरावा रोड पर कुमरदरा मोड़ इंटर कालेज के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई, जिससे शराफत अली और विष्णु बाथम (16) पुत्र मुन्नालाल निवासी सरसई नावर की मौत हो गई, जबकि नफीस हुसैन, रामवीर बाथम, सजनेश बाथम, अखिलेश कुमार व पप्पू निवासीगण सरसई नावर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को मेडिकल कालेज सैफई ले जाया गया। उधर, प्रेमपुर चौकी अंतर्गत ग्राम करमुल्लापुर निवासी जयवीर सिंह की बेटी अलका (आठ) शनिवार की सुबह खेतों की ओर जा रही थी। जैसे ही उसने सड़क पार करने का प्रयास किया तभी बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

दुर्घटना होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी लेकर आए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, वहीं कल्यानपुर निवासी रणवीर पुत्र अनंतराम साइकिल से असालताबाद की ओर जा रहे थे।

जब वह गांव के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, ग्राम खोटा नगला सराय अगस्त निवासी राकेश चंद्र की पत्नी मंजू देवी अपने देवर किशनपाल पुत्र फेरू सिंह के साथ बाइक से सौरिख थानांतर्गत ग्राम कूकापुर से वापस घर लौट रही थी।

जब वह पश्चिमी बाईपास के पास पहुंची तभी दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे मंजू देवी और उनका देवर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं ग्राम सरदामई निवासी अहिवरन गांव के पास सड़क किनारे खड़े थे। तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed