{"_id":"638cd978385e5e3c0d0e49f2","slug":"liquor-salesman-killed-in-vehicle-collision-on-expressway-kannauj-news-knp7317696157","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj Accident: एक्सप्रेस-वे पर वाहन की टक्कर से शराब सेल्समैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj Accident: एक्सप्रेस-वे पर वाहन की टक्कर से शराब सेल्समैन की मौत
Sun, 04 Dec 2022 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शराब सेल्समैन को टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए शराब सेल्समैन ने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुरानी ठठिया निवासी मोहित कुमार (27) गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सराय प्रयाग में एक शराब की दुकान पर सेल्समैन के पद पर काम करता था।
विज्ञापन
शनिवार की रात 10 बजे ठेका बंद कर बाइक से वह घर लौट रहा था। इस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाया था। एक्सप्रेसवे पर बलनापुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन