फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Line man beaten for refusing to steal electricity

Kannauj News: बिजली चोरी के लिए मना करने पर लाइन मैन को पीटा

Sun, 20 Oct 2024 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Line man beaten for refusing to steal electricity
तालग्राम/इंदरगढ़। एसडीओ और जेई के निर्देश पर बकाया बिल वसूली का नोटिस देने गांव पहुंचे बिजली उपकेंद्र ताहपुर के लाइनमैन ने कटिया लगाने से एक ग्रामीण को मना किया। साथ ही बिना कनेक्शन पड़ी केबल की फोटो भी खींच ली। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने लाइनमैन को पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


संविधान लाइनमैन सुचित, सुरेंद्र, संदीप अधिकारियों के निर्देश पर बकायेदार उपभोक्ताओं को बिल जमा करने को नोटिस देने थाना इंदरगढ़ के लालसहायपुर्वा गांव पहुंचे थे। इस दौरान लाइनमैन को एक मकान के पीछे कटिया लटकते हुए दिखी। लाइनमैन सुचित ने फोटो खींच ली और कटिया चोरी के लिए मना किया। गुस्साए ग्रामीणों ने लाइनमैन को गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीटा। इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

एसडीओ विमल पांडेय और जेई अरविंद कुमार ने बताया कि बकाया बिल का भुगतान न करने वालों के खिलाफ गांव-गांव चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लाइनमैन से मारपीट के मामले की पुलिस को तहरीर दी गई है। कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी से वार्ता की गई है। इंदरगढ़ थाना प्रभारी पारुल चौधरी का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed