फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lights went off for six hours in half the city and 60 villages.

Kannauj News: आधा शहर और 60 गांवों में छह घंटे गुल रही बत्ती

Sat, 08 Jun 2024 03:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Lights went off for six hours in half the city and 60 villages.
कन्नौज। भीषण गर्मी में कन्नौज शहर के आधे हिस्से और 60 गांव की बिजली छह घंटे से ज्यादा गुल रही। बिजली न आने से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

शहर के करीब मानपुर उपकेंद्र से तिर्वा रोड के साथ ही 60 गांव जुड़े हुए हैं। उपकेंद्र के एचटी लाइन का इंसुलेटर सुबह करीब 11:50 बजे फुंक गया। जिससे आधे शहर सहित 60 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होते ही भीषण गर्मी से लोग परेशान हो उठे। बिजली न आने से इन्वर्टर भी ठप हो गए। इंसुलेटर फुंकने की जानकारी पर जेई और एसडीओ बिजली कर्मियों के साथ उपकेंद्र पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद करीब शाम 06:11 बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। इस बीच लोग घरों के दरवाजे पर बैठे रहे और हाथ के पंखे से हवा करते हुए नजर आए। बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

शाम को बिजली आई और फिर गई
शाम 06.11 बजे बिजली आते ही लोगों ने पंखे, कूलर चला दिए। इसके 10 मिनट बाद ही बिजली फिर चली गई। दो मिनट के बाद बिजली आ गई। शाम को बिजली का आना और जाना लगा रहा। इसको देखकर लोगों ने कहा कि बिजली आ... और गई। यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।
विज्ञापन




जिन घरों में लोड कम है, गर्मी में उनके घर में भी एसी और कूलर चल रहे हैं। जिसकी जानकारी बिजली विभाग को नहीं है। इन्हीं के कारण मशीनों पर लोड बढ़ गया है और मशीनें व इंसुलेटर फुंक रहे हैं। बिजली विभाग लगातार बिजली व्यवस्था बेहतर करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगन सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed