{"_id":"649732aaaad4df77940770b6","slug":"lekhpal-stalled-for-land-measurement-dm-got-angry-kannauj-news-c-12-1-302750-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लीड\n\nजमीन की पैमाइश के लिए टरका रहा लेखपाल, भड़के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लीड जमीन की पैमाइश के लिए टरका रहा लेखपाल, भड़के डीएम
Sat, 24 Jun 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
तालग्राम। तीन साल पहले आवासीय पट्टा के तहत मिली जमीन की अब तक पैमाइश नहीं हो सकी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पास पैमाइश के लिए रुपये भी नहीं हैं। थाना समाधान दिवस के दौरान यह बात जब डीएम शुभ्रांत शुक्ला तक पहुंची तो वह भड़क गए। फरियादियों को टरकाने से नाराज होकर लापरवाह राजस्व कर्मियों को फटकार लगाई और सुधर जाने की चेतावनी दी है। एक लेखपाल व कानूनगो को नोटिस देकर स्पष्टीकरण और विभागीय कार्रवाई के लिए तहसीलदार को निर्देश भी दिया है।
डीएम की अध्यक्ष में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व संबंधी नौ शिकायतें आईं। इसमें एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। कलकत्तापुर्वा गांव निवासी पंकज कुमार ने डीएम से की शिकायत में बताया कि उसके पास आवास के लिए जगह नहीं है। वर्ष 2020 में आवासीय पट्टे में दो बिस्वा जमीन दी गई थी। तीन सालों से लेखपाल और कानूनगो नाप नहीं रहे हैं। बराबर टरकाया जा रहा है। इस पर डीएम ने राजस्व निरीक्षक सुरेशचंद्र और लेखपाल अतुल प्रताप सिंह से जानकारी मांगी। उनसे संतोषजनक उत्तर न मिलने नाराजगी जताते हुए सुधर जाने को कहा। तहसीलदार अनिल कुमार सरोज से लेखपाल और कानूनगो को नोटिस देकर स्पष्टीकरण और विभाग कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं दलापुर्वा के रामू, जगदीश, पूरनलाल ने भी कृषि भूमि पट्टे की नाप न होने की शिकायत की। खबरामऊ के शिव कुमार ने पैतृक जमीन की नाप कराने मांग की। मझपुर्वा के शीबू ने जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनवाने की शिकायत की। डीएम ने शिकायतों को तीन दिन में निस्तारण के आदेश दिए और पंचायतों की गोशालाओं को जल्द पूर्ण कराकर गोवशों को आश्रय देने की भी हिदायत दी। समाधान दिवस के बाद थाने के निर्माणाधीन विवेचना कक्षों का भी निरीक्षण किया और थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल की सराहना की। इस मौके पर उप निरीक्षक संजीव कुमार, लेखपाल, मोहम्मद अनीस, विवेक सोनी, रशिम शाक्य, आदि मौजूद रहे।