{"_id":"6ec72e10b4d7ccce240145c03488d2cc","slug":"leaving-no-drop-across-the-water-from-the-tank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंकी से नहीं निकल रहा बूंद भर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंकी से नहीं निकल रहा बूंद भर पानी
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमोलर में मरीजों और
विज्ञापन
तीमारदारों के लिए बनाई गई पानी की टंकी अभी तक चालू नहीं हो सकी है। इस
कारण अस्पताल के कर्मचारियों, मरीजों व तीमारदारों को पेयजल संकट से जूझना
पड़ रहा है।
शिकायत के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीण शेरपाल सिंह, सुनील कुमार, रामनिवास, दीपक, मान सिंह, वीरपाल ने बताया कि अस्पताल परिसर में निर्माण के समय टंकी और नलकूप की स्थापना की गई थी। आज तक इसे चालू नहीं किया गया है। टंकी में बिजली लाइन के लिए केबिल भी नहीं लगाई गई है।
मोटर का भी अतापता नहीं है। इस कारण अस्पताल में पेयजल उपलब्ध कराने की सुविधा नहीं मिल पा रही है। अस्पताल परिसर में लगा एकमात्र हैंडपंप भी अधिकतर समय खराब पड़ा रहता है। इस बाबत कंपाउंडर पीडी वर्मा ने बताया कि मामूली कमी के कारण पानी की टंकी चालू नहीं हो पा रही है।
समस्या से बड़े अफसरों को अवगत करा दिया गया है। उधर, एमओआईसी डा. अजय यादव का कहना है कि मोटर आ गई है। उसे फिट भी कराया गया है। स्टार्टर में कोई कमी आ गई है। कहा कि जल्द ही मिस्त्री बुलाकर खराबी ठीक कराएंगे, ताकि टंकी से जलापूर्ति शुरू कराई जा सके।