फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lawyers will go to Lucknow to protest against Haseran Tehsil

Kannauj News: हसेरन तहसील के विरोध में वकील जाएंगे लखनऊ

Fri, 17 Oct 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Lawyers will go to Lucknow to protest against Haseran Tehsil
तिर्वा। हसेरन को नई तहसील बनाने की तैयारी की खबर सामने आते ही वकीलों में नाराजगी फैल गई। विरोध के चलते तिर्वा तहसील के वकील लगातार कलमबंद हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। उधर, अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को राजस्व परिषद के चेयरमैन से मुलाकात के लिए लखनऊ जाएगा।
विज्ञापन


हड़ताल के चलते 13वें दिन भी कोई कामकाज नहीं हो सका। वकीलों ने एसडीएम कोर्ट के बाहर धरना देकर प्रशासन विरोधी नारे लगाए। वकीलों का कहना है कि हसेरन को तहसील बनाने से पहले तिर्वा तहसील क्षेत्र का विस्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि ककवन ब्लॉक और कन्नौज कोतवाली क्षेत्र को तिर्वा तहसील में जोड़ा जाए। डीएम के निर्देश पर एसडीएम राजेश कुमार ने वकीलों से वार्ता कर उन्हें आश्वस्त किया कि हसेरन तहसील गठन की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

न्यू बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव तिवारी, संजय शुक्ला, दीपू यादव, लाॅयर्स एसोसिएशन अध्यक्ष बलराम यादव और बार एसोसिएशन अध्यक्ष ब्रजमोहन यादव शुक्रवार को लखनऊ में राजस्व परिषद के चेयरमैन से मुलाकात करेंगे। अधिवक्ता प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि जब तक शासन से ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed