फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   lawyers blew Police mannequin

वकीलों ने धरना प्रदर्शन कर फूंका पुलिस का पुतला

Thu, 02 Apr 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 02 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
lawyers blew Police mannequin

कोतवाली पुलिस की कार्यशैली और साथी अधिवक्ता के खिलाफ की गई कार्रवाई से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने गुरुवार को तहसील में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर कोतवाल और एसएसआई का पुतला फूंककर विरोध जताया।

विज्ञापन


पुलिसिया कार्यप्रणाली से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जुलूस निकालकर पुलिस विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कोतवाल और एसएसआई के पुतले फूंके। इनके खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि कोतवाली पुलिस ने साथी अधिवक्ता श्यामनरायन आर्य पर गलत ढंग से शांतिभंग की कार्रवाई की है। दूसरी ओर तहसील परिसर से अधिवक्ता पंकज मिश्रा की चोरी गई बाइक के मामले में कोतवाली पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन


एक अन्य अधिवक्ता पंकज चतुर्वेदी की चोरी गई बाइक  का अभी तक खुलासा न कर पाने से अधिवक्ताओं में रोष है। कोतवाली पुलिस की लापरवाही के चलते नगर में कई बाइकें चोरी हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस इनमें एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। यहां तक की कई मामलों की तो पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान चंद्रजीत यादव, आदित्य त्रिपाठी, रजनीश यादव, अनिल यादव, श्यामनरायन आर्य, ब्रजेश दुबे, नेम सिंह यादव, योगेंद्र शर्मा, घनश्याम यादव, राकेशचंद्र, दिनेश यादव, देवेंद्र वर्मा, यज्ञमित्र यादव, ललित प्रताप सिंह, सुधाकर अग्निहोत्री, पंकज चतुर्वेदी, रत्नेश यादव, प्रमोद दुबे, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed