फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lawyer's hunger strike continues for second day, Bar Association strike in support, meeting did not conclude

वकील की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, समर्थन में बार एसोसिएशन ने की हड़ताल, बैठक में नहीं निकला निष्कर्ष

Fri, 19 Nov 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lawyer's hunger strike continues for second day, Bar Association strike in support, meeting did not conclude
विचार विमर्श करते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। वकील राजीव पटेल के समर्थन में बार एसोसिएशन ने हड़ताल की घोषणा कर दी। वहीं राजीव दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे रहे। समर्थन में वकीलों ने प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

ताहपुर निवासी वकील राजीव पटेल ने दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रखी। समस्या का निस्तारण न होने पर वकीलों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं बार एसोसिएशन ने निर्णय होने तक हड़ताल की घोषणा की। बाद में तहसील सभागार में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा, महासचिव चंद्रजीत यादव ने समस्या के निस्तारण के लिए वकीलों की बैठक बुलाई। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, फहीम जमा खां, रजनीश यादव, कन्हई सिंह व घनश्याम ने अपनी बात रखी। यहां सर्वसम्मति से तय किया गया कि वकील राजेश पटेल और स्व. वकील देवेश शुक्ला की जमीन की पैमाइश कराई जाए। नाली नक्शे के आधार पर बनाई जाए। बाद में सभी वकीलों ने राजीव पटेल से भूख हड़ताल स्थगित करने के लिए कहा। वह समस्या के निस्तारण तक भूख हड़ताल जारी रखने पर अड़ गए।
विज्ञापन

उधर, सीएचसी के डॉ. अजय पाल ने तहसील परिसर पहुंचकर राजीव पटेल का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान अंजू पटेल, दिनेश सिंह, विकास गुप्ता, लालजी दुबे, राजीव हजेला, अंकित मिश्रा सहित कई वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed