{"_id":"69540dbb6dfa80866e02025e","slug":"lalitpur-lost-to-the-last-pair-of-prayagraj-in-the-last-over-kannauj-news-c-215-1-sknp1043-125060-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आखिरी ओवर में प्रयागराज की अंतिम जोड़ी से हारा ललितपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आखिरी ओवर में प्रयागराज की अंतिम जोड़ी से हारा ललितपुर
विज्ञापन
चित्रकूट। सुभाष चंद्र बोस स्मृति सुभाष चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को रोचक मुकाबला हुआ। प्रयागराज ने अंतिम समय तक संघर्ष कर अंतिम ओवर में एक विकेट से ललितपुर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया।
शहर के स्टेडियम में चल रहे मैच में दूसरा क्वॉटर फाइनल मैच प्रयागराज व ललितपुर के बीच खेला गया। अपर जिला न्यायिक अधिकारी अरुण कुमार यादव व एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल यादव ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुभारंभ कराया। ललिपुर ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 28 ओवर में 10 विकेट खो कर 152 रन बनाए। राहुल 30 गेंद में 40 रन और देवेंद्र 34 गेंद में 22 रन बनाए।
प्रयागराज की तरफ से आदर्श ने तीन और कुलदीप ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रयागराज की टीम 29.1 ओवर 9 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। प्रयागराज की तरफ से मयंक 36 गेंद 39 रन और शिवांश 79 गेंद 72 रन बनाए। ललितपुर के शशांक ने 3 विकेट और अमन ने दो विकेट लिए। मैच के मैन ऑफ द मैच शिवांश रहे। अंपायर प्रेमनारायण बउवा और शमसुद्दीन खान स्कोरर सौरभ नाहर दीपक मिश्रा रहे। इस मौके पर एसडीएम मानिकपुर मो. जसीम, एलडीएम अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।