फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lakhs stolen from farmer's house amid rain

बारिश के बीच किसान के घर लाखों की चोरी

Fri, 17 Sep 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from farmer's house amid rain
चोरी की वारदात की छानबीन करती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
जलालपुर पनवारा(कन्नौज)। सदर कोतवाली क्षेत्र के घमाइचमऊ गांव में चोरों ने एक घर से नगदी सहित लाखों रुपये कीमत के जेवर चुरा लिए। इनके बेटे की अगले महीने शादी होनी है। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के एक शख्स को पूछताछ के लिए पकड़ा है।
विज्ञापन

घमाइचमऊ गांव निवासी जाबिर अली किसान हैं। इनका जलालपुर पनवारा मार्ग पर मदरसे के पास मकान है। भवन की दूसरी मंजिल पर रात में चढ़कर चोरों ने नगदी व शादी के लिए बक्से में रखे जेवर पार कर दिए। जाबिर अली ने बताया कि वह एक दिन पहले पत्नी के साथ भैंस खरीदने ससुराल जरौली, जिला हरदोई गए थे। शुक्रवार सुबह भैंस लेकर घर आए तो चोरी की घटना पता चली। जाबिर ने बताया कि बेटे जावेद अली की अगले माह शादी होनी है। लगभग पांच लाख रुपये के जेवर बनवाए थे। चोर इन्हें ले गए।
विज्ञापन

जाबिर ने बताया कि उनके जाने के बाद घर में दो बच्चे रह गए थे। रात में किसी समय बारिश का फायदा उठाकर चोर पड़ोस के मकान की खिड़की के सहारे छत पर पहुंचे। इसके बाद घर की दूसरी मंजिल पर जाकर जीने का दरवाजा खोल कर अंदर दाखिल हो गए। कमरे में रखे बक्से और सूटकेस का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये सहित पांच लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। बच्चों ने सुबह सामान बिखरा देखकर पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद सैकड़ों लोग जुट गए। सूचना पर पाल चौराहा चौकी इंचार्ज आशीष कुमार पहुंचे। पुलिस ने शक में गांव के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed