फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lakhs stolen by breaking the lock of the house, the members of the house had gone to listen to Jagran

घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जागरण सुनने के लिए गए थे घर के सदस्य

Fri, 12 Nov 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen by breaking the lock of the house, the members of the house had gone to listen to Jagran
टूटी सेफ दिखाते अवनीश। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। देवी जागरण सुनकर लौटने के बाद घर के लोगों ने टूटी सेफ और बिखरा सामान देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला ग्रेसीगंज निवासी अवनीश गुप्ता ने बताया कि मोहल्ले के गेस्ट हाउस में मां भगवती का जागरण हो रहा था। गुरुवार रात आठ बजे के करीब वह परिवार के साथ जागरण में गए थे। रात तीन बजे के आसपास लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। सामान बिखरा पड़ा था। अंदर कमरे की अलमारी खुली पड़ी थी। इसमें रखे 40 हजार रुपये, सोने का हार, चार झाले, सोने की पांच अंगूठी, पांच ऊं लिखे लॉकेट, डेढ़ किलो चांदी सहित कीमती सामान और कागजात गायब थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों से मामले की जानकारी ली। शुक्रवार को फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठे किए।
विज्ञापन

गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता जॉनी पीड़ित परिवार के साथ कोतवाली पहुंचे। यहां पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित अवनीश की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस गहनता से जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा डोंडी
वारदात के बाद आरोपियों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वॉड डोंडी को बुलाया गया। डोंडी मकान के अंदर तक गया, फिर बाहर आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डोंडी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस कर्मी वापस ले गए।

करीबियों पर घूम रही शक की सुई
चोरी के मामले में पुलिस के शक की सुई घर के करीबियों पर घूम रही है। घर के कुछ देर के लिए खाली पाने पर वारदात को अंजाम दे दिया गया। चोरों ने गद्दे के नीचे रखीं चाबियों से सेफ को खोला था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों को घर की जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed