फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lakhs stolen by breaking the lock of the house

घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Sat, 24 Oct 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen by breaking the lock of the house
Lakhs stolen by breaking the lock of the house - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। तहसील गेट के पीछे रहने वाली महिला कलक्ट्रेट कर्मी के बेटे के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये का माल समेट ले गए। परिवार ने पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

तहसील गेट के पीछे रहने वाले संदीप पुत्र स्व रमेश चंद्र की पत्नी संध्या गर्भवती है। शनिवार शाम छह बजे वह अपनी पत्नी को दवा दिलाने के लिए गए थे। दवा लेने के बाद वह पास में ही रहने वाली अपनी मां सरोज के घर चले गए। उसी दौरान चोरों ने संदीप के घर का ताला तोड़ कर माल पार कर दिया। संदीप के मुताबिक चोर एक सोने की अंगूठी, झुमकी, मंगलसूत्र, पायल, फ्रीज, एलईडी टीवी, गैस सिलिंडर, कीमती कपड़े, बर्तन सहित नकदी ले गए।
विज्ञापन

लगभग आठ बजे जब संदीप अपनी पत्नी के साथ घर लौटे तो चोरी का पता चला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बता दें कि संदीप की मां सरोज पत्नी स्व. रमेश चंद्र कलेक्ट्रेट कन्नौज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। वह तहसील में सरकारी क्वार्टर में रहती हैं। संदीप चंद कदम की दूरी पर निजी भवन में पत्नी संध्या के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed