{"_id":"6557b6a9f828229f89084bf4","slug":"laborer-dies-after-being-hit-by-ht-line-kannauj-news-c-214-1-knj1005-5537-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। बकरियों के लिए पेड़ पर चढ़कर पत्ते तोड़ते समय एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया।
जसोदा चौकी क्षेत्र के गांव तिलपई निवासी राम मोहन कठेरिया (65) मजदूरी करते थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे पत्नी हसना के साथ बकरियों के लिए पत्ते तोड़ने के लिए गए थे। पत्नी नीचे खड़ी थी और राम मोहन पेड़ पर चढ़कर पत्ते तोड़ रहे थे। पेड़ के पास से निकली एचटी लाइन की चपेट में आकर राम मोहन नीचे गिर गए। पति को देखकर हसना ने शोर मचाया और खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीण एंबुलेंस से राम मोहन को गुगरापुर सीएचसी ले गए। वहां पर डॉ. आनंद ने राम मोहन को मृत घोषित कर दिया। नौरंगपुर चौकी प्रभारी प्रदीप त्यागी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन