{"_id":"5ecffade8ebc3e90a24a743d","slug":"laaparavaahee-mein-sadar-paalika-eeo-kaaryamukt-kannauj-news-knp562542824","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही में सदर पालिका ईओ कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही में सदर पालिका ईओ कार्यमुक्त
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना महामारी से निपटने के लिए शासन से जारी दिशा निर्देशों की लगातार अवहेलना करने पर सदर नगर पालिका ईओ संजय कुमार गौतम को कार्यमुक्त कर दिया गया। पालिका की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से इसका फैसला हुआ।
नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि कोरोना महामारी में शासन ने गरीबों के लिए एक हजार रुपये की धनराशि देने और उन्हें राशन उपलब्ध कराने की योजना शुरू की थी। पालिका क्षेत्र के कई लोगों ने फार्म भरे। ईओ की ओर से कोई रुचि नहीं ली गई। निगरानी समिति का संचालन भी ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा था। डीएम, एडीएम या फिर किसी अन्य की ओर से भेजे गए पत्र की जानकारी उन्हें न देकर सीधे जवाब दिया जा रहा था। ईओ कार्यालय में न बैठकर घर में रह रहे थे। इससे जनता के काम नहीं हो पा रहे थे। लोगों से कायदे से बात भी नहीं करते थे। नगर पालिका क्षेत्र में कई लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। एसडीएम से कब्जों को हटाने पर बात हुई थी। उन्होंने पत्र भेजने के लिए कहा था। इसे नहीं भेजा गया।
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा को पत्र भेजकर नए ईओ की तैनात की मांग की गई है। इसके अलावा बोर्ड बैठक में कुल 3.18 लाख रुपये के कामों को हरी झंडी दे गई है। हर वार्ड में वाटर कूलर लगवाने का प्रस्ताव पास हुआ है। विकास के कई और कामों को कराने पर सहमति बनी है। ईओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि बोर्ड को कार्यमुक्त करने का अधिकार नहीं है। आरोप गलत हैं।