फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kvaaranteen ke baad 11 jamaatiyon ko bheja asthaayee jel

क्वारंटीन के बाद 11 जमातियों को भेजा अस्थायी जेल

Tue, 05 May 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
kvaaranteen ke baad 11 jamaatiyon ko bheja asthaayee jel
कन्नौज। शहर की मक्का मस्जिद से पकड़े गए जमातियों को 34 दिन बाद क्वारंटीन सेंटर से मेडिकल परीक्षण के बाद अस्थायी जेल भेज दिया गया। यह निजामुद्दीन से शहर आए थे। एक अप्रैल को पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

एक अप्रैल को सदर कोतवाली पुलिस ने हाजीगंज में स्थित मक्का मस्जिद से परवेज पुत्र इकराम निवासी ताता हेडी थाना गगोंह जिला सहारनपुर, जुल्फान पुत्र यूसुफ निवासी ग्राम बसेढ़ा थाना कैराना जिला शामली, साजिद पुत्र शाकी निवासी बसेढ़ा थाना कैराना शामली, हाजी रुकुमुद्दीन पुत्र अजमुद्दीन इस्सापुर खुरगान कैराना शामली, मतलूब पुत्र नेक्की इस्सापुर खुरगान शामली, अलीशान पुत्र अली हसन, मोहशीन पुत्र अय्यूब, खुर्शीद पुत्र हरजू, आजम पुत्र निराश, हाजी रिजवान अली पुत्र उमरदीन निवासी ग्राम बसेढ़ा थाना कैराना जनपद शामली और नाजिम पुत्र तय्यूब हसन निवासी इस्सापुर खुरगान थाना कैराना जनपद शामली को गिरफ्तार किया था। यह सभी 20 मार्च को निजामुद्दीन में हुई तब्लीकी जमात में शामिल होने के बाद कालिंदी एक्सप्रेस से 21 मार्च को शहर आए थे। शहर के हाजीगंज में स्थित मक्का मस्जिद में हरीम पुत्र हाजी रईस की मदद से ठहरे थे। इन्हें एक अप्रैल को मस्जिद से गिरफ्तार कर सदर कोतवाली में 16 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन में धारा 144 के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद 11 जमातियों को तिर्वा सीएचसी में क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को सभी को पुलिस लाइन के पास सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी इंटर कालेज में बनाई गई अस्थायी जेल में भेज दिया गया। सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि सभी को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed