फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kushlpura farmers Son make MLA

कुशलपुरवा के किसान का बेटा बना विधायक

Tue, 29 Aug 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Tue, 29 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
 Kushlpura farmers Son make MLA
रामचंद्र, विधायक, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विकास खंड तालग्राम के गांव कुशलपुरवा निवासी किसान का बेटा दिल्ली की विधानसभा सीट बवाना से आम आदमी पार्टी से उपचुनाव जीतकर विधायक चुना गया है। पैतृक गांव में उनके परिवार समेत ग्रामीण व ग्राम प्रधान में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए ढोल-नंगाड़े पर डांस किया।
विज्ञापन
कुशलपुरवा गांव के किसान हरिदयाल के दूसरे नंबर के पुत्र रामचंद्र अपने पिता के साथ गांव में रहकर खेती किसानी में मदद करते थे। कक्षा आठ की पढ़ाई करने के बाद वह अपने बड़े भाई रमेशचंद्र के पास करीब 20 वर्ष पहले दिल्ली चले गए। वहां भाई के कपड़े के व्यापार में हाथ बंटाने लगे। धीरे-धीरे उन्होंने राजनीति में कदम रखा और बहुजन समाज पार्टी से पहला विधानसभा चुनाव 2010-11 में लड़ा, जहां उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा। इसके बाद उन्होेंने आप की सदस्यता लेकर 2014-15 में बवाना सीट चुनाव लड़ा लेकिन फिर हार गए। अभी इसी सीट पर उपचुनाव में पार्टी ने उन्हें मैदान में उतारा और कांग्रेस के प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
उनकी जीत पर गांव में चचेरे भाई भगवानदीन, मंजू, कृष्णा देवी, नीरज, सत्यपाल, मनीष, इशू प्रजापति, रामपाल, प्रदीप, ग्राम प्रधान उमा शर्मा, तोताराम शर्मा आदि ने खुशी का इजहार करते जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चचेरे भाई भगवानदीन ने बताया कि 20 वर्ष पहले वह दिल्ली गए थे। अभी कुछ माह पहले उनकी पुत्री की शादी में आए थे। त्यौहारों पर गांव में आते रहते हैं। उन्होंने तालग्राम के पूर्व माध्यमिक विद्यालय से कक्षा आठ तक पढ़ाई की है। गांव में अभी भी उनका कच्चा मकान बना हुआ है। गांव में उनकी पैतृक खेती भी है जिसकी देखरेख हम लोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed