{"_id":"57f93df44f1c1bcd4027076e","slug":"kshatriyas-50-per-cent-reservation-should-be-in-the-military","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षत्रियों को सेना में दिया जाए 50 फीसदी आरक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षत्रियों को सेना में दिया जाए 50 फीसदी आरक्षण
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
क्षत्रिय समाज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का शनिवार को एक गेस्ट हाउस में सम्मेलन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष/सांसद हरिवंश सिंह ने कहा कि देश के लोगों की सुरक्षा के लिए क्षत्रिय समाज ने हमेशा बलिदान दिया है। आरक्षण खत्म करने की वह वकालत नहीं करते, लेकिन सेना में क्षत्रियों की भर्ती के लिए 50 प्रतिशत का कोटा सुरक्षित किया जाए। हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान, भारत की ओर देखने की कभी हिमाकत नहीं जुटा पाएगा।
विज्ञापन
अब एकजुटता की जरूरत है। क्षत्रिय समाज की जातियों के बंटने से दूसरे लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। हम सभी को एक होकर चलना है, तभी हम किसी दल से राजनीतिक समझौता करके लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह ने कहा कि इतिहास क्षत्रियों के शौर्य से भरा पड़ा है। क्षत्रिय समाज देश की रक्षा के लिए सदैव आगे आया है। प्रदेश महामंत्री प्रीत कुमार सिंह ने शिक्षा व बेटियों की पढ़ाई के प्रति सभी से जागरूक होने की बात कही।
विज्ञापन
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि पुराने समय में सबसे अधिक खेती क्षत्रिय समाज के पास थी, लेकिन नशाखोरी के चलते आज तमाम क्षत्रिय भाई भूमिहीन हो गए हैं। कहा कि देश-प्रदेश में नौकरी की कमी नहीं है, लेकिन उसके लिए शिक्षा जरूरी है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने सभी का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन को पूर्व ब्लाक प्रमुख मगन सिंह वैस, पूर्व विधायक योगेंद्र सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, योगेंद्र भदौरिया, वीर सिंह भदौरिया, अभिमन्यु ठाकुर, संदीप भदौरिया ने संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने योगेंद्र सिंह भदौरिया को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया।
इस मौके पर वीरेंद्र सिंह तोमर, रघुराज सिंह बघेल, शिवकुमार सिंह चंदेल, देवेंद्र सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, विनोद सिंह, पूर्व अपर जिला जज एमपी सिंह, वीरेश सिंह, शिव प्रताप सिंह, आदि रहे।