फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kotedar will get Ayushman card made

Kannauj News: आयुष्मान कार्ड बनवाएंगे कोटेदार

Mon, 26 Jun 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 26 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kotedar will get Ayushman card made
तिर्वा। राशन दुकान पर पहुंचने वाले अंत्योदय कार्ड धारकों को अब उसी समय आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की पहल पर कोटेदारों को जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार को तहसील में बैठक कर एसडीएम ने सभी कोटेदारों को इससे जुड़ी जानकारी साझा की। कार्ड बनाने के लिए एसडीएम ने कोटेदारों के साथ बैठक कर जल्द ही कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में आयुष्मान कार्ड बनने की रफ्तार सुस्त है। पिछले दिनों कलक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने इसमें तेजी लाने को कहा था। इसके लिए कोटेदारों की मदद लेने की बात कही थी। उसी कड़ी में आयुष्मान कार्ड योजना के तहत जरूरतमंदों के कार्ड बनवाने के लिए तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के कोटेदारों के साथ बैठक की। एसडीएम पवन कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोटेदारों को निर्देश दिए गए कि जब राशन वितरण होता है उस समय अंत्योदय कार्ड धारकों से उनके सभी यूनिट की डिटेल लेकर मौके पर मौजूद पंचायत सचिव के माध्यम से सभी का आयुष्मान कार्ड बनवाएं। जिससे अंत्योदय कार्ड धारक व उनसे जुड़े सभी यूनिट को आयुष्मान योजना का लाभ मिल सके। इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक मनोज गहराना, लिपिक मोहम्मद जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed