फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona vaikseen kee 8,240 doj pahuncheen, seeemo ne pooja kee

कोरोना वैक्सीन की 8,240 डोज पहुंचीं, सीएमओ ने पूजा की

Thu, 14 Jan 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
korona vaikseen kee 8,240 doj pahuncheen, seeemo ne pooja kee
कोरोना वैक्सीन के बॉक्स को उतारते कर्मचारी, मौजूद सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप व अन्य अधिकारी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार शाम 3:45 बजे पुलिस स्कॉट के साथ कोरोना वैक्सीन की 8,240 डोज जिला मुख्यालय पहुंचीं। बॉक्स उतारने से पहले सीएमओ ने पूजा की।इसके बाद वैक्सीन के बॉक्स को जिला स्टोर में रखवाया गया। यहां दो पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। गुरुवार शाम विशेष वाहन कोरोना वैक्सीन लेकर जिला मुख्यालय पहुंचा। यहां पहले से मौजूद सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा पुलिस की मौजूदगी में वाहन के गेट को खोला गया। बॉक्स उतारने से पहले सीएमओ ने अगरबत्ती लगाकर फूल चढ़ाए। इसके बाद कर्मचारियों ने वैक्सीन को जिला स्टोर में रखा। सीएमओ ने बताया कि जिले में 16 जनवरी को चार अस्पतालों के पांच बूथों पर 500 पैरामेडिकल स्टाफ को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद शासन की गाइड लाइन के अनुसार कार्य किया जाएगा। अभी तक की गाइड लाइन के मुताबिक जिला अस्पताल में दो बूथ बनेंगे। एक बूथ जिला अस्पताल और दूसरा महिला विंग में रहेगा। मेडिकल कालेज तिर्वा में भी बूथ बनाया जाएगा। सीएचसी तिर्वा व सीएचसी छिबरामऊ में एक-एक बूथ पर वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले चरण में पांच बूथों पर वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है। यह स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर व कर्मचारियों को लगाई जाएगी।
विज्ञापन

कोल्ड चेन न होने से जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज तिर्वा में 16 जनवरी को सुबह 10 बजे वैक्सीन भेजी जाएगी। सीएचसी तिर्वा व सीएचसी छिबरामऊ में वैक्सीन शुक्रवार सुबह भेज दी जाएगी। इन दोनों जगह कोल्ड चेन की व्यवस्था है। वैक्सीन सुबह 10 बजे से लगाई जाएगी। इसकी तैयारी कर ली गई है। वैक्सीनेशन के लिए पैरामेडिकल स्टाफ को जानकारी दे दी गई है। वहीं जिला मुख्यालय के स्टोर और वैक्सीन को स्टोर करने वाले अस्पतालों में पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी। वैक्सीन की सुरक्षा के लिए पुलिस की आठ-आठ घंटे ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अस्पतालों को मिलेगी वैक्सीन
जिला अस्पताल:100 डोज
जिला अस्पताल महिला विंग:100 डोज
मेडिकल कालेज:100 डोज
सीएचसी तिर्वा:100 डोज
सीएचसी छिबरामऊ:100 डोज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed