फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona vaariyars ke lie maask banaane mein jute yogendr

कोरोना वारियर्स के लिए मास्क बनाने में जुटे योगेंद्र

Wed, 22 Apr 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
korona vaariyars ke lie maask banaane mein jute yogendr
मास्क तैयार करते योगेंद्र सिंह। - फोटो : CHIBRAMAU
खड़िनी(कन्नौज)। कोरोना वायरस को लेकर चल रही जंग में हर कोई आहुति देना चाहता है। कस्बे के किसान योगेंद्र सिंह भी जुटे हैं। यह पुलिस, सफाई व बैंक कर्मियों के लिए मास्क तैयार कर बांट रहे हैं। अब तक पांच सौ मास्क बांट चुके हैं।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख चरन सिंह के छोटे भाई योगेंद्र सिंह कोरोना योद्धाओं के लिए मास्क तैयार कर रहे हैं। योगेंद्र सिंह का कहना है कि आवश्यक चीजों के बिना कोरोना की इस जंग में जीत हासिल नहीं की जा सकती है। मास्क की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए उन्होंने खुद सिलाई मशीन थामी है। अभी तक पांच सैकड़ा मास्क तैयार कर पुलिस, सफाई व बैंक कर्मियों को बांट चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह लगातार मास्क बनाकर वितरण करेंगे। कोशिश है कि कोई भी ग्रामीण बिना मास्क के न रहे।
विज्ञापन

योगेंद्र सिंह के दो पुत्रियां और दो पुत्र हैं। सबसे बड़ी बेटी अनीता की शादी हो चुकी है। पुत्र विश्वजीत बिजली मकैनिक है। छोटा बेटा अनूप रेडीमेड कपड़े का व्यापार करता है। पत्नी सरला गृहकार्य संभालती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed